गोरखपुर। गोला थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव के पांडेयपुर टोला में 28 वर्षीय संगम पांडेय पुत्र रामप्रगट पांडेय की अज्ञात परिस्थितियों में गुरूवार की रात को मौत हो गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने मां बाप का दो भाइयों में बड़ा बेटा था। तथा एक बहन है जिसकी शादी हो चूकी है। घर में उसकी बुआ मां बाप व दादी के साथ रहता था । पैतृक संपत्ति को लेकर घर में हमेशा कलह मचा रहता है। बिती रात को भी किसी बात को लेकर विवाद हुआ था । Z,रात दस बजे उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई।परिजन उसे लेकर सीएचसी गोला ले गlए।जहां उसका उपचार किया गया तथा रात में ही डिस्चार्ज कर दिया गया।घर आकर सब लोग सो गए। जब मां ने सुबह जगाया तो आंख नहीं खुली।तब परिजनों में कोहराम मच गया।इस प्रकरण में इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह का कहना है कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।




