गोरखपुर में 22 वर्षीय लड़की अपने बॉयफ्रेंड से नाराज होकर सुसाइड करने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई, लेकिन इसकी सूचना लखनऊ कंट्रोल रूम से गोरखपुर जीआरपी थाने को मिली जिसके बाद जीआरपी पुलिस ने लड़की की तलाश शुरू कर दी.युवती का लोकेशन गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर मिला. जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची तो लड़की ट्रैक के बीचोंबीच खड़ी थीं और सामने से ट्रेन आ रही थी. पुलिसकर्मी दौड़ते हुए लड़की तक पहुंची और उसे पड़कर किनारे किया जिससे उसकी जान बची. जिसके बाद उसका काउंसलिंग कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया, यह घटना शनिवार की है.

गोरखपुर जीआरपी थाने को लखनऊ कंट्रोल रूम से शनिवार को करीब 1 बजे सूचना मिली कि एक लड़की गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर सुसाइड करने पहुंची है, जिसके बाद GRP पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लड़की की तलाश शुरू कर दी. लड़की का नंबर ट्रेस किया तो उसकी लोकेशन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर मिली. जीआरपी के जवान तुरंत दौड़ते हुए प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर पहुंचे.
जीआरपी के जवानों ने बचाई जान v
जीआरपी के जवान ने देखा कि लड़की ट्रैक के बीच में खड़ी थी,और सामने से ट्रेन आ रही थीं. इसके बाद जीआरपी के जवानन दौड़ कर उसके पास पहुंचे और उसे खींच कर किनारे किया, जिससे उसकी जान बची. पुलिस की पूछताछ में लड़की ने बताया कि वह गोरखपुर की रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में रहती है. उसका एक लड़के से काफी दिनों से अफेयर चल रहा है. उसका रोज-डे के दिन किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था जिसके बाद वह आत्महत्या करने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी. पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि रेलवे स्टेशन पर खड़ी होकर उसने एक वीडियो बनाया जिसमें वह कहती दिख रही है कि वह अपने बॉयफ्रेंड से नाराज होकर सुसाइड करने जा रही है.




