मिशन-2024 से पहले हिन्दू युवा वाहिनी में बड़े बदलाव के संकेत हैं। वाहिनी की प्रदेश कार्यकारिणी, संभाग-विभाग समेत सभी इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। इनका पुनर्गठन किया जाएगा।
प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही इकाइयों का पुनर्गठन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लम्बे समय से संगठन में इकाइयों का पुनर्गठन नहीं हुआ था। इसी उद्देश्य से इन्हें भंग किया गया है। वैसे वाहिनी में इस फेरबदल के पीछे संगठन को नई उर्जा से लबरेज करने की योजना बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि मिशन-2024 से पहले पूर्वी से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक हिन्दू युवा वाहिनी नए कार्यकर्ताओं की नई टीम बनाने की तैयारी में है।




