भारत के दिग्गज पहलवान बजरंग पुनिया ने पुरुषों के 62 किलोग्राम भारवर्ग में शुक्रवार को राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है. बजरंग ने फाइनल में कनाडा के लाचनाल मैक्निल को 9-2 मात देकर सोने का तमगा हासिल किया
.बजरंग पूनिया का ये कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार तीसरा मेडल है. बजरंग ने कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार दूसरा गोल्ड जीता. पिछली बार गोल्ड कोस्ट में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था और उसी स्वर्णिम कामयाबी को उन्होंने दोहराया. ग्लास्गो में बजरंग गोल्ड जीतने से चूक गए थे. साल 2014 में उन्हें सिल्वर मेडल से संतुष्ट रहना पड़ा था
साक्षी मलिक ने भी जीता गोल्ड
बर्मिंघम में चल रहे 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की साक्षी मलिक ने इतिहास रच दिया. साक्षी ने फ्रीस्टाइल 62 किग्रा वर्ग में कनाडा की एन्ना गोडिनेज गोंजालेज को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. साक्षी ने पहले विपक्षी खिलाड़ी को चित्त कर चार अंक हासिल किए. उसके बाद पिनबॉल से ऐतिहासिक जीत दर्ज की. साक्षी मलिक का यह पहला गोल्ड है. साक्षी इससे पहले राष्ट्रमंडल खेलों में रजत (2014) और कांस्य पदक (2018) जीत चुकी थीं.




