संदेश न्यूज़ 24* गोरखपुर थाना चौरी चौरा के अंतर्गत आज दिनांक 8/8 /2022 को विद्युत विभाग और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने लक्ष्मणपुर रकबा लालू चौराहे पर विद्युत विभाग विजिलेंस की टीम ने अचानक छापा मारा उस दौरान चौराहे तथा अगल बगल के गांव में हड़कंप मच गया उसी दौरान कनेक्शन तथा मिटरो की जांच भी की गई ।और चौराहे पर गनेश मौर्या पुत्र बच्चन मौर्या का कंपलेक्स बना हुआ है जिसमें लकड़ी की दुकान भी चलाते हैं उस दौरान उनकी बिजली चेकिंग की गई तो पता चला कि वह घरेलू कनेक्शन है न की कमर्शियल है उस समय अवर अभियंता लालमन ने बताया कि जो भी अवैध रूप से अगर बिजली चोरी करते पकड़ा जाता है तो उसके ऊपर दंडात्मक विभागीय कार्रवाई की जाएगी तथा टीम में अवर अभियंता लालमन और प्रभारी बिजनेस द्वितीय गजेंद्र सिंह तथा सरवन यादव के साथ कई कर्मचारी शामिल रहे।




