संदेश न्यूज़ 24 । कृष्ण जन्माष्टमी के जश्न में पूरा देश डूबा नजर आ रहा है. आज देश के सभी मंदिरों में जय कन्हैया लाल की गूंज सुनाई दे रही है.
कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर पूरे देश को रंग-बिरंगी रौशनी से सजाया गया है. आज के दिन ही आधी रात को बाल गोपाल का जन्म होता है. इस दिन भक्त उपवास करके पूजा पाठ और बहुत धूमधाम से बाल गोपाल का जन्म कराते है
ऐसे में जन्माष्टमी के मौके पर इस्कॉन टेंपल में दो साल बाद भव्य तरीक़े से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनायी जा रही है. इस मौके पर पूरे इस्कॉन टैंपल को रंग बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया है.
मंदिर को सजाने के लिए फूल वृंदावन से मंगाए गए हैं इसके अलावा कई प्रकार के फूलों को विदेश से भी मंगवाया गया है. भगवान श्रीकृष्ण को चढ़ाने के लिए 500 से ज़्यादा क़िस्म के प्रसाद तैयार किए जा रहे हैं, मथुरा के वृंदावन से लाए गए वस्त्र हैं. आज सुबह 4 बजे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए कपाट खोल दिए जाएंगे. आज पूरे दिन श्रद्धालु वहाँ कर पूजा अर्चना कर पाएंगे.
इसके अलावा मथुरा भी श्रीकृष्ण के रंग में रंग चुका है. आज के दिन लगभग 8 लाख से श्रद्धालु जन्मभूमि पहुंच चुके हैं. यहां कि मंदिरों में आज कृष्ण जन्माष्टमी मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं. जन्माष्टमी समारोह गुरुवार शाम से शुरू होने के साथ ही मथुरा में मंदिरों में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा.




