संदेश न्यूज़ 24 गोरखपुर खजनी थाना क्षेत्र अंर्तगत के एक निजी हास्पिटल के कारनामे का भंडाफोड़ हो गया । प्राइवेट हास्पिटल के चिकित्सक ने गर्भवती महिला के अंदरूनी नस काट दिया । जिसका इलाज के दौरान आज शनिवार को मौत हो गयी । लाश गांव में पहुँची तो परिवार में कोहराम मच गया । सूचना पाकर पहुंची ख्जनी पुलिस लाश को कब्जे में लिया । पँचनामा कर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया । वही मृतक के पति तहरीर अनुसार मुकदमा दर्ज करने का कार्यवाही चल रही है । फिर हाल चिकत्सक फरार है।
मामला ख़जनी थाना के ग्राम सभा खुटहना का है , जहां खुटहना गांव की रहने वाली एक विवाहित महिला के पेट में दर्द व रक्त स्राव बंद नही होने पर स्वजनो ने महिला को कस्बे के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। नर्सिंग होम संचालक/चिकित्सक ने आपरेशन के दौरान महिला की नस काट दी जिससे महिला के नाक व मुंह से ब्लड निकलने लगा।पेट फूल गया।हालत गंभीर होने पर स्वजनो ने मरीज को सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लेकिन अभी स्वजन मरीज को एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने लगे ।।महिला वेल्टीनेटर पर थी । उसकी हालत नाजुक बनी हुई था। जिसकी आज शनिवार की दोपहर बाद अचानक मौत हो गयी । लाश गया गांव में पहुंची भीड़ एकत्रित हो गयी । गाँव मे निजी चिकित्सक पर आक्रोश ब्याप्त था । मौके पर ख़जनी प्रभारी निरीक्षक इकरार अहमद मौके पर पहुंचे । शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिए । और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई ।
क्या था मामला
मुकेश बेलदार के बड़े भाई की शादी पीपरसंडी गांव के मीठी देवी से 9 मई 2022 को हुई थी । रक्षाबंधन के त्योहार में अपने मायके गई थी।उनके पेट में दो महीने का बच्चा था।भाभी के अचानक पेट में दर्द होने से 12 अगस्त को खजनी कस्बे में स्थित कर्मा हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां वह तीन दिन तक भर्ती रही।उसके बाद अस्पताल संचालक डॉ डी के सिंह ने बताया पेट में बच्चा खराब हो गया है, इसकी तत्काल सफाई करा दो नहीं तो कैंसर हो जाएगा । जिसपर परिजन कुछ समझ पाते तब तक डाक्टर ने ऑपरेशन कर बच्चा साफ कर दिया।आपरेशन के बाद मरीज का पेट पूरा फूल गया । मुंह और नाक से ब्लड बहने लगा।डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए मरीज को गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। शुक्रवार सुबह जब एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया तो अल्ट्रासाउड के दौरान पता चला मरीज के पेट में घाव बन गया है, और बच्चेदानी की नस.कट गई है जिससे मरीज के नाक व मुंह से रक्त स्राव बंद नहीं हो रहा है।जिसकी आज इलाज के दौरान गोरखपुर में मौत हो गयी । मौके पर थाना प्रभारी इकरार अहमद मृतक के घर पहुंचे कर लाश को कब्जे में लिया । और पोस्टमार्टम को भेज दिया ।अग्रिम कार्यवाही में जुट गए ।




