संदेश न्यूज़ 24 गोरखपुर चौरीचौरा के अंतर्गत ग्राम सभा बिलारी पोखरा टोला मे दही हांडी मटका फोड़ प्रतियोगिता कर मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव। यह उत्सव जन्माष्टमी के एक दिन के बाद में मनाया जाता है। जिसमें इस मटके में कुछ उपहार स्वरूप कुछ सामान होता है और साथ ही एक निश्चित ऊंचाई पर बांधा जाता है जो इनाम के तौर पर रखा जाता है
और उस मटके को फोड़ने के लिए गांव के बच्चे इकट्ठे होते हैं और एक गोला बनाकर बच्चे ऊपर नीचे चढ़ते हैं और उस मटकी को फोड़ते हैं। साथ ही यह उत्सव कई वर्षो से बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। और गांव के लोगो द्वारा बच्चों को नगद पुरस्कार
भी दिया जाता है।
इस कार्यक्रम का आयोजन अभिजीत साहनी के सौजन्य से किया जाता है। इसमें मुख्यरूप से शामिल बच्चो नाम इस प्रकार है सोनू कुमार ,संदीप साहनी, प्रभाकर साहनी, पुनीत साहनी ,अभिषेक साहनी, अरविंद साहनी ,विवेक साहनी ,अनुराग साहनी, आदि शमिल थे ।




