संदेश न्यूज़ 24 गोरखपुर भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर वेंकटपति राजू ने एक वीडियो जारी करते हुए कंबोडिया क्रिकेट टीम को आईसीसी मेंबरशिप मिलने की बधाई एवम शुभकामनाएं दी । अगले वर्ष कंबोडिया में होने वाले SEA गेम में गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद जताई और भी बधाई दी ।
साथ ही ही उन्होने कंबोडिया क्रिकेट के CEO मनीष शर्मा की तारीफ़ करते हुए कहा कि ये उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम है कि आज उन्होंने आईसीसी क्रिकेट के मंच पर कंबोडिया को खड़ा किया।
बताते चलें कि क्रिकेट डेवलपमेंट के लिए मिस्टर शर्मा ने 2011 से कड़ी मेहनत किया साथ ही गोरखपुर बांसगांव धोबौली के प्रदीप सिंह के साथ मिलकर यह मुकाम हासिल किया । और क्रिकेट के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा ।
27 जुलाई 2022 को आईसीसी के वार्षिक बैठक में तीन नई टीमों को जिसमे कंबोडिया को भी आईसीसी क्रिकेट का दर्जा दिया गया।
बधाई के इसी क्रम में केन्या क्रिकेट के पूर्व क्रिकेटर कैप्टन आसिफ करीम ने भी कंबोडिया क्रिकेट को और CEO मनीष शर्मा बधाई एव शुभकामनाएं दी।




