संदेश न्यूज़ 24* गोरखपुर. शाहपुर थाना क्षेत्र के घोषीपुरवा में 20 वर्षीय युवती ने एक महीने की मासूम बच्ची को घर के बाहर चबूतरे पर पटक कर मार-डाला. शाहपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हत्या करने वाली हत्यारिन को पुलिस ने गिरफ्तार किया । हत्यारी दूध मूही बच्ची की चचेरी बहन है. शाहपुर थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 458/22 धारा 302 323 504 506 भादवी पंजीकृत किया गया था. शाहपुर पुलिस ने सुबीना खातून उर्फ शुबी पुत्री हलीमुद्दीन व शहनाज खातून पत्नी हलीमुद्दीन निवासी धोसीपुरवा पादरी बाजार थाना शाहपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने अपराध पर पूर्ण रूप से लगाम लगाने के लिए अपने अधीनस्थ समस्त अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया है. शुक्रवार को मासूम बच्ची की हत्या की घटना प्राप्त होते ही एसएसपी ने घटना में लिप्त चचेरी बहनों को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था. जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण विश्नोई ने क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ रत्नेश सिंह व थाना प्रभारी शाहपुर रणधीर मिश्रा को निर्देशित किया कि हत्यारिन को तत्काल गिरफ्तार किया जाए. जिसके अनुपालन में शाहपुर पुलिस ने तत्परता के साथ अभियुक्तगण को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की.
बताते चलें कि शुक्रवार को शाहपुर के घोषीपुरवा निवासी हलीमुद्दीन उर्फ मीकू की 20 वर्षीय पुत्री सूबी का विवाद चचेरे भाई शाहिद अली की पत्नी तमन्ना खातून से चल रहा था. चाची-भतीजी से विवाद हुआ और भतीजी ने चाची की गोद से एक महीने की बच्ची को छीन लिया और मकान के बाहर सड़क पर बर्बरतापूर्वक बच्ची की पटक दिया. मासूम बच्ची को गंभीर चोट आई. परिवारीजन उसे लेकर निजी अस्पताल गए जहाँ गंभीर हालात देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफ़र कर दिया गया. मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
बता दें कि 2 अगस्त 2022 को ही बच्ची का नम्बर जन्म हुआ था. एक महीने की हुई थी. बच्ची अपनी चचेरी बहन के हाथों ही मौत के नींद सो गई. बच्ची का पिता एक प्राइवेट कम्पनी में काम करता है.




