संदेश न्यूज़ 24: BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह अब नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। गांगुली नवंबर से ICC अध्यक्ष की भूमिका में नजर आ सकते हैं। वहीं, जय शाह BCCI के अध्यक्ष होंगे।
BCCI के सूत्रों ने एनडीटीवी स्पोर्ट्स को इसकी जानकारी दी है।सूत्रों ने बताया है कि बीसीसीआई के शीर्ष पद के अधिकारी गांगुली का समर्थन कर रहे हैं। अगर गांगुली ICC का वोट हासिल करने में कामयाब हो जाते हैं, तो वह बीसीसीआई की सीट खाली कर देंगे। इसके बाद बीसीसीआई के मौजूदा सचिव जय शाह के अध्यक्ष और अरुण धूमल के सचिव बनने की संभावना है।
बार्कले का कार्यकाल नवंबर में खत्म होगा
ICC के मौजूदा अध्यक्ष ग्रेगर बार्कले का कार्यकाल नवंबर में खत्म हो रहा है। अगर वह दूसरे 2 साल के कार्यकाल की मांग के बिना अपना पद छोड़ देते हैं, तो ICC को नया चेयरमैन मिलेगा। हालांकि बर्मिंघम में आईसीसी सालाना कॉन्फ्रेंस के बाद बार्कले ने कहा था, ‘हां, मेरा कार्यकाल नवंबर में खत्म हो रहा है। इसलिए मैं 2 और साल के कार्यकाल के लिए योग्य हूं और अगर सदस्य चाहें तो मैं फिर से चुनाव के लिए उपलब्ध हूं।
BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह अब नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। गांगुली नवंबर से ICC अध्यक्ष की भूमिका में नजर आ सकते हैं। वहीं, जय शाह BCCI के अध्यक्ष होंगे। BCCI के सूत्रों ने एनडीटीवी स्पोर्ट्स को इसकी जानकारी दी है।
कैसे होता है ICC अध्यक्ष का चुनाव?
ICC के 16 बोर्ड सदस्य मिलकर अपना अध्यक्ष चुनते हैं। इसमें 12 टेस्ट खेलने वाले देश हैं। पहले जान लेते हैं वो देश कौन-कौन से हैं?
भारत
पाकिस्तान
साउथ अफ्रीका
बांग्लादेश
इंग्लैंड
ऑस्ट्रेलिया
वेस्टइंडीज
श्रीलंका
जिम्बाब्वे
न्यूजीलैंड
अफगानिस्तान
आयरलैंड
इन 12 देशों के एक-एक वोट के साथ तीन सहयोगी देश मलेशिया, स्कॉटलैंड और सिंगापुर के 3 वोट होते हैं।
1 वोट ICC की स्वतंत्र निदेशक का होता है जो इस समय पेप्सिको की इंदिरा नुई हैं।
इसमें से 9 या फिर 51 फीसदी वोट जिस उम्मीदवार को मिल जाता है, वह ICC का नया प्रेसिडेंट होता है।
इससे पहले, अध्यक्ष चुनने के लिए दो तिहाई बहुमत की जरूरत होती थी, लेकिन हाल के प्रस्ताव में इसमें बदलाव किया गया है। बता दें कि ICC में बीसीसीआई की बेहद मजबूत स्थिति है क्योंकि बीसीसीआई दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है। ऐसे में गांगुली के ICC अध्यक्ष बनने के ज्यादा चांस हैं।




