संदेश न्यूज़ 24 गोरखपुर। बेलीपार थाने की पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत दर्ज एक मुकदमे के आरोपित को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी और क्षेत्राधिकारी बांसगांव के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बेलीपार संदीप यादव को गुरुवार की रात में मुखबिर से सूचना मिली कि भरवाल गांव निवासी पाक्सो एक्ट के तहत आरोपित कमलेश उर्फ गोलू निषाद गांव के बाहर खड़ा है। जहा पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।




