संदेश न्यूज़ 24 गोरखपुर सोमवार की सुबह सहजनवा के बरईपार गांव के कुछ लोग टहलने निकले थे. पानी के टंकी के पास चकरोड एक युवक की लाश पड़ी देख लोग की भीड़ जमा हो गई. मृतक की उम्र करीब 30 साल होगी. वह जींस और टी-शर्ट पहने हुए था. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. शव देखकर लग रहा है कि युवक की गला दबाकर कर हत्या के बाद शव फेंका गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
सीओ कैंपियरगंज योगेंद्र सिंह ने कहा, अभी युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है. सोशल मीडिया के माध्यम से कोशिश जारी है. पहचान होने के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा. पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चल सकेगी.




