
संदेश न्यूज़24: गोरखपुर सांसद और भोजपुरी एक्टर रवि किशन से 3.25 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है. रवि किशन ने गोरखपुर के कैंट थाना में बिल्डर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है.
पुलिस ने बिल्डर के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 406 के तहत मामला दर्ज किया है. रवि सांसद ईस्ट मुंबई के जैन जितेंद्र रमेश नाम के बिल्डर को 3.25 करोड़ दिये थे. बिल्डर ने रवि किशन को पैसे लौटाने के लिए चेक दिया था. लेकिन जब एक्टर और सांसद ने उस चेक को बैंक में जमा किया तो वह चेक बाउंस हो गया. जिसके बाद रवि किशन में थाना में बिल्डर के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी.
- सांसद रवि किशन ने शिकायत में बताया है कि उन्होंने साल 2012 में ईस्ट मुंबई के जैन जितेंद्र रमेश को 3.25 करोड़ दिये थे. बाद में जितेंद्र जैन ने रुपये वापस करने के लिए 34-34 लाख के 12 चेक रवि किशन को दिये. यह चेक मुंबई के विले पार्ले, पीएम रोड स्थित टीजेएचडी सहकारी बैंक लिमिटेड के थे. जब सांसद ने दिसंबर 2021 को 34 लाख का चेक एसबीआई की बैंक रोड स्थित शाखा में जमा किया था. फिर 16 फरवरी 2022 को बैंक के अधिकारियों ने बताया कि जिस खाते का चेक दिया गया है, उसमें रुपये नहीं है. इसलिए वह चेक बाउंस हो गया. करीब छह माह तक पैसे की मांग करने के बाद भी रुपये नहीं मिलने पर सांसद ने थाने में बिल्डर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.




