संदेश न्यूज़ 24 गोरखपुर के बेलघाट ब्लॉक के अंतर्गत जिगनिया उर्फ शाहपुर ग्राम पंचायत में पूर्व प्रधान व सचिव द्वारा सामुदायिक शौचालय के नाम पर लाखों रुपए का किया गया बंदरबाट।
बताते चलें कि करीब 2 वर्ष पूर्व सामुदायिक शौचालय के नाम पर करीब 7.20 लाख का बजट आया था जिसमें पूर्व प्रधान और सचिव लोकनाथ द्वारा निर्माण कार्य अधूरा कर पूरा पैसा निकाल लिया गया। मौके पर जाने पर देखा गया कि आधा अधूरा प्लास्टर, टूटे हुए टाइल्स , टूटी हुई सीट और शौचालय में पेड़ पौधे उगे हुए थे। ना ही टंकी का निर्माण हुआ था । बल्कि सामुदायिक शौचालय का भुगतान हो चुका है प्रधान के शासनकाल में
लोगों से जब इस बारे में बात किया गया तो पूर्व प्रधान और सचिवके प्रति काफ़ी गुस्सा दिखा और सरकारी पैसा बंदरबांट करने का आरोप लगाया ।
और शौचालय निर्माण पूरा ना होने पर लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है इस वक्त बाढ़ की स्थिति होने के नाते लोगों को शौचालय जाने में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि चारो तरफ पानी से भरा पड़ा है





