संदेश न्यूज़ 24। गोरखपुर जिले के गीडा थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर पीड़ित महिला को हिस्ट्रीशीटर के पुत्र ने पिटाई कर दी। आरोप है कि पीड़िता के थाने पहुंचने पर जिम्मेदारों ने हिस्ट्रीशीटर के प्रभाव में आकार प्रार्थना पत्र भी फाड़ कर फेंक दिया।अफसरों तक मामला पहुंचने पर पुलिस देर रात हिस्ट्रीशीटर भाजपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य व उसके पुत्र के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला की पीटाई का वीडियों इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह है पूरा मामला
गीडा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक विधवा महिला अपने बेटियों के साथ रहती है। भाजपा से जुड़ी महिला का आरोप है कि थाने के हिस्ट्रीशीटर भाजपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी गांव का है। हिस्ट्रीशीटर का पुत्र आए दिन उसकी बेटियों को छेड़ता रहता है। आरोप है कि 18 अक्टूबर को हिस्ट्रीशीटर पुत्र युवती से छेड़छाड़ करने लगा और हाथ पकड़ कर खेत की तरफ खींचने लगा। शोर मचाने पर आरोपित छोड़ दिया। युवती ने घटना की जानकारी मां को दी।
यह है आरोप
पीड़िता अपनी मां के साथ आरोपित के घर उलहना देने पहुंच गई। आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर से शिकायत पर आरोपित ने पीड़िता को मारने पीटने लगा और मां को अश्लील गालियां देने लगा। इसके बाद पीड़िता अपनी मां के साथ गीडा थाने पर तहरीर देने पहुंची। महिला का आरोप है कि पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के प्रभाव में आकर तहरीर लेने के बाद उसे फाड़ कर फेंक दिया और चले जाने की धमकी दी।
अफसरों के संज्ञान में दर्ज हुआ मुकदमा
इसके बाद गीडा पुलिस मामले को मैनेज करने में जुट गई। उधर पीटाई का वीडियों इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद मामला अफसरों के संज्ञान में मुकदमा दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक गीडा राकेश सिंह यादव ने कहा कि तहरीर के आधार पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य और उसके पुत्र के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया गया है। तहरीर फाड़ने की जानकारी नहीं है।




