संदेश न्यूज़ 24 गोरखपुर सोशल मीडिया पर शादियों से जुड़े बहुत सारे वीडियो वायरल होते हैं। इसमें से कुछ वीडियो बहुत ही मजेदार होते हैं। आपने अक्सर देखा होगा कि विदाई के समय कुछ दुल्हनें काफी रोती हैंवहीं कुछ दुल्हन ऐसी होती हैं, जो ज्यादा रोती नहीं हैं। इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक दुल्हन से जुड़ा है। इस वीडियो में दुल्हन की विदाई देखी जा सकती है। इस दौरान कुछ ऐसा होता है, जिसे देखकर आप अपना पेट पकड़-पकड़कर हंसेंगे।
![]()
वीडियो देखकर पेट पकड़-पकड़कर हंसेंगे
वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो लोगों को जमकर हंसा रहा है। आपको इस वीडियो में विदाई के समय एक दुल्हन का बहुत ही फनी रूप देखने को मिलेगा। इसके बाद आप अपना पेट पकड़कर खूब हंसेंगे।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन की शादी के बाद विदाई हो रही है। हालांंकि, दुल्हन अपने ससुराल जाने में आनाकानी कर रही है। इसके बाद घर के लोग उसे हाथ और पैर पकड़कर जबरन ससुराल पहुंचाने की कोशिश करते हैं। इस दौरान दुल्हन जोर-जोर से रोती रहती है। देखें वीडियोआप देख सकते हैं कि दुल्हन खूब जोर-जोर से रो-बिलख रही है। वह अपने घर से दूर जाने के लिए कतई तैयार नहीं है। इस दौरान उसका रो-रोकर बुरा हाल हो चुका है। दूसरी तरफ ससुराल वाले बार-बार विदाई करने को बोल रहे थे। अंत में थक-हारकर घर वाले दुल्हन को किसी सामान की तरह उठाकर गाड़ी में बिठाते हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में ‘गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल’ गाना बजता सुनाई दे रहा है। जो माहौल को काफी फनी बना रहा है। वीडियो को bridal_lehenga_designn नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। यह वीडियो देखकर लोगों को बहुत मजा आ रहा है।





