संदेश न्यूज़ 24 गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल के चंपा देवी पार्क के पास रविवार भोर में तीन बजे के करीब कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में जूस के दुकानदार के बेटे सत्यवीर सचदेवा (23) की मौत हो गई।जबकि, तीन लोग घायल हो गए। घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली इलाके के पुर्दिलपुर निवासी बबलू सचदेवा के बेटे सत्यवीर, मोहल्ले के नितेश करमचंदानी (26), हर्षद अरोड़ा (25), सक्षम तुलसानी (25) के साथ कार से निकले थे। सचदेवा ही कार चला रहे थे। रात में सभी दोस्त पार्टी किए गए और फिर रामगढ़ताल के रास्ते घर की ओर लौट रहे थे।
अभी चंपा देवी पार्क के पास पहुंचे थे कि कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में चारों युवक घायल हो गए। पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर सत्यवीर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सत्यवीर मां-बाप के एकलौते बेटे थे।




