संदेश न्यूज़ 24गोरखपुर. जिले के पिपराइच इलाके के हेमधापुर गांव में खेत गई महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई. दिनदहाड़े हुई इस निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई. सुचना पर पहुंचीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दियापुलिस मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार हेमधापुर निवासी सुरेंद्र की 46 वर्षीय पत्नी भगवानी देवी मंगलवार की दोपहर अपने धान के खेत की तरफ बकरी चराने गई थी. इस दौरान गांव का ही राकेश सिंह वंहा आया और चाकू से गला काटकर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी युवक फरार हो गया. खेत की ओर स्व गुजर रहे देवर योगेंद्र ने महिला का शव देखा और पुलिस को सूचना दी. सूचना पर तत्काल थानेदार सूरज सिंह, सीओ चौरीचौरा मानुष पारीक व एसपी नार्थ मौके पर पहुच गए और जांच शुरू कर दी.
जांच में सामने आया कि महिला की हत्या गांव के ही युवक राकेश पुत्र इंदु सिंह ने पुरानी रंजिश में की है. कुछ साल पचले हत्यारोपी युवक ने महिला की बेटी से छेड़खानी किया था और चाकू से जानलेवा हमला किया था. जिसके बाद पुलिस ने भगनानी की तहरीर पर छेड़खानी व हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर उसे अरेस्ट कर जेल भिजवाया था.एक साल पहले आरोपी राकेश जमानत पर बाहर आया. इधर महिला की बेटी की शादी कही और हो गई थी. इसी से आरोपी राकेश नाराज था. आरोपी महिला का पट्टीदार है. महिला के घरवालों ने युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है. पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है.
इस सम्बंध में एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पुरानी रंजिश में चाकू से गला रेतकर महिला की हत्या की गई है. हत्या का आरोप पट्टीदार के लड़के राकेश पर है. उसकी तलाश की जा रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया जाएगा.




