संदेश न्यूज़24 गोरखपुर झंगहा थानाक्षेत्र के मोतीराम अड्डा डिक्की टोला में बुधवार की रात में प्रियंका यादव (28) पत्नी पप्पू यादव की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।महिला के ससुराल वालो का कहना है कि महिला ने आत्महत्या किया है।
जबकि मायके वालों का आरोप है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। घटना की सूचना पर झंगहा थानेदार गौरव राय कन्नौजिया व पुलिस फ़ोर्स पहुंच गई। घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि प्रियंका यादव ने रात घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतका दो बच्चों की मां थी। मृतका का मायका कुशीनगर सीमा पर 15 मील रामपुर है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा।




