संदेश न्यूज़ 24गोरखपुर के चौरीचौरा के फुटहवा इनार चौराहे पर रविवार की सुबह गुब्बारा फुलाने वाला गेस सिलेंडर फट गया। जिसमें एक कि मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गये। एक घायल की आंख फुट गई है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार, विशुनपुरा बाबू निवासी 35 वर्षीय राम किशुन गुप्ता पुत्र स्वर्गीय सूर्यनाथ साइकिल पर घूम-घूम कर गुब्बारा बेचता है। उसके तीन बच्चे अंकुर कश्यप, शिवानी व परी हैं। रविवार की सुबह वह नव वर्ष पर गुब्बारा बेचने साइकिल से निकला था। फुटहवा इनार चौराहे पर करीब छह बजे वह गुब्बारे में सिलेंडर से हवा भर रहा था। तभी अचानक सिलेंडर फट गया। जिसमें राम किशुन की मौत हो गई। वहीं, पास में खड़ा दिलीप शर्मा (25) व एक अन्य अज्ञात युवक घायल हो गए। दिलीप की आंख फुट गई है। घटना की सूचना पर तुरंत एसओ चौरीचौरा जयंत सिंह फोर्स के साथ पहुच गए। पुलिस ने घायलों को तत्काल एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।




