संदेश न्यूज 24गोरखपुर सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील शरारत का वीडियो बनाकर अश्लीलता फैलाने के आरोपी को शनिवार को कैंट थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अमित यादव निवासी मठिया बुजुर्ग, जगदीशपुर थाना खोराबार के रूप में हुई।पुलिस ने उसे कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया।
कैंट इंस्पेक्टर शशि भूषण राय ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अमित यादव पिछले छह माह से अश्लील शरारत का वीडियो बना रहा था। पहले यह विडियो रामगढ़ताल नौकायन पर बनाता था, लेकिन जब वहां पुलिस ने मना किया तो मोहद्दीपुर स्थित ह्वी-पार्क में अश्लील शरारत का वीडियो बनाने लगा। इसके बाद लोगों ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर शिकायत की थी। साथ ही एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया और आरोपी की तलाश में लग गई थी। इसके बाद शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया कि सार्वजनिक स्थान पर जहां महिला/पुरुष अपने परिवार के साथ टहलने जाया करते हैं।
वहां पर लोगों का अमित यादव अश्लील शरारती वीडियो अपने साथियों के साथ बनाता था। उसे सोशल मीडिया पर डालकर रुपये भी कमाता था। इस वीडियो से समाज में गलत संदेश जा रहा था। यहां तक की लोग परिवार के साथ ह्वी-पार्क में जाना बंद कर दिए थे।




