संदेश न्यूज़ 24: गोरखपुर में रंगदारी मांगने का एक मामला सामने आया है। जिसमें एक महिला ने अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी गैंग के सदस्य रह चुके रंजीत निषाद पर तीन लाख रुपए रंगदारी मांगने का अरोपी लगाया है।तहरीर मिलने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर रंजीत निषाद को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर के सिंघड़िया की रहने वाली रिया निषाद ने बेलीपार थाने के हिस्ट्रीशीटर रंजीत निषाद पर तीन लाख रुपए रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए कैंट पुलिस को तहरीर दी। उसने बताया कि रंजीत निषाद उनके पति रतन लाल पर भूमि बैनामा करने का दबाव बना रहा है। बैनामा न करने पर उसने 27 जनवरी को अपने तीन साथियों के साथ घर पर आकर मार-पीट की और जान से मारने की धमकी दी। उसके अगले दिन रंजीत के नजदीकी अमित शुक्ला ने रंगदारी के पैसे मांगे। महिला की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए बेलीपार क्षेत्र के रहने वाले रंजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। इस आरोपी पर सुपारी किलर को संरक्षण देने का आरोप लग चुका है।
प्रभारी निरीक्षक कैंट शशि भूषण राय ने कहा कि महिला की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई की गयी है। इसकी जमीन को जबरन बैनामा कराने का प्रयास कर रहे आरोपी रंजीत निषाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए इसे जेल भेज दिया गया है।




