संदेश न्यूज़ 24 गोरखपुर गोला थाना क्षेत्र के देवकली गांव में शनिवार की देर रात पति-पत्नी व दो बच्चों की जलने से मौत हो गई।
गांव के लोग पारिवारिक कलह की बात कर रहे हैं। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है।

एक ही बेड पर चारों का शव पड़ा था। कमरे से धुंआ निकलता देख पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। गांव के लोग पारिवारिक कलह में घटना होने की बात कर रहे हैं।
मामला जिले के गोला थाना इलाके के देवकली गांव का है। यहां के रहने वाले 42 वर्षीय इंद्रबहादुर मौर्य बाजार में सब्जी की दुकान लगाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। गांव के लोगों का कहना है कि उनका पत्नी के साथ अक्सर विवाद होता रहता था। रविवार को सुबह उनके घर से धुंआ निकल रहा था। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो इंद्रबहादुर, उनकी 38 वर्षीय पत्नी सुशीला देवी, 10 वर्षीय पुत्री चांदनी और 08 वर्षीय पुत्र आर्यन का जला हुआ शव एक ही बेड पर पड़ा था।
जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। महिला के शरीर पर कई जगह कटने का निशान भी मौजूद हैं। मौके पर देखने से लग रहा है कि आग लगने के पूर्व संघर्ष भी हुआ है। कमरे से मिट्टी के तेल की बदबू आ रही है। कमरे से केरोसिन की बदबू आ रही
एसपी साऊथ अरुण सिंह ने बताया की घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच चल रही है। जल्द ही वजह पता चलजायेगा।




