संदेश न्यूज़ 24 गोरखपुर जिले के गोलाबाजार क्षेत्र के ग्राम सूरदापार शुक्ल में सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
घटना की जानकारी शुक्रवार अपराह्न तब हुई जब मकान मालिक घर पहुंचे।सूरदापार शुक्ल गांव निवासी संपूर्णानंद तिवारी पुत्र स्व. चंद्रभूषण तिवारी गोरखपुर में रहते हैं। परिवार के अन्य सदस्य भी बाहर रहते हैं। इस समय घर सूना पड़ा था। शुक्रवार को अखिलानंद तिवारी गेहूं की फसल में खाद डलवाने गांव आए थे। मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देख उन्हें चोरी की आशंका हुई। अंदर जाकर देखा तो घर में सामान बिखरा पड़ा था। बक्सों और आलमारी के ताले तोड़े गए थे।

घर में कोई सदस्य न होने के कारण अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कौन-कौन से सामान व आभूषण चोरी हुए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। अभी तहरीर नहीं दी गई है। उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पूर्व रामपुर गडरी में भी चार सूने घरों में चोरी हुई थी जिसका खुलासा अब तक नहीं हो सका है।




