संदेश न्यूज़ 24गोरखपुर जिले के उरुवा थाना क्षेत्र के कोटिया गांव में घरेलू विवाद से आहत एक महिला ने फंदे से लटककर जान दे दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार, कोटिया निवासी 30 वर्षीय गीता पत्नी मदन गोंड ने सोमवार दोपहर करीब तीन बजे विदेश में रह रहे अपने पति से मोबाइल पर बातचीत की। इसके बाद वह कमरे में गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कुछ देर बाद जब घर की महिलाएं दरवाजा खुलवाने पहुंचीं और अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो उन्होंने दरवाजे के सुराख से देखा।

भीतर का दृश्य देखकर परिवार में हड़कंप मच गया। मृतका का आठ वर्ष का एक पुत्र है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतका की सास श्यामप्यारी की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।




