संदेश न्यूज़ 24 : T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के बीच श्रीलंका के क्रिकेटर दनुष्का गुणाथिलका को ऑस्ट्रेलिया में अरेस्ट कर लिया गया है। टूर्नामेंट खेलने वहां गए गुणाथिलका पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद श्रीलंका के बाकी सभी सदस्य वापस लौट गए हैं।

सिडनी: श्रीलंका की क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। उसे सुपर-12 के आखिरी मैच में भी इंग्लैंड के खिलाफ हार मिली थी। हार के बाद टीम के लिए एक और बुरी खबर आई है। रिपोर्ट्स की माने तो श्रीलंकाई क्रिकेटर दनुष्का गुणाथिलका (Danushka Gunathilaka) को इंग्लैंड के खिलाफ मैच के बाद सिडनी में गिरफ्तार किया गया है। गुणथिलका जब सिडनी में इंग्लैंड से खेली थी तब श्रीलंका टीम के साथ थे। गिरफ्तारी कथित तौर पर मैच के बाद हुई है।

महिला की शिकायत पर गिरफ्तार
श्रीलंका क्रिकेट के सूत्रों के मुताबिक दनुष्का गुणाथिलका को एक महिला की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पुष्टि की कि 31 साल के क्रिकेट स्टार को ससेक्स स्ट्रीट के एक होटल में रविवार को लगभग 1 बजे सिडनी के पूर्व में पिछले सप्ताह हुई कथित घटना को लेकर गिरफ्तार किया गया था। 29 साल की महिला का आरोप है कि गुणाथिलका ने घर पर उसका यौन उत्पीड़न किया।
ऑस्ट्रेलिया की मीडिया के अनुसार पुलिस का आरोप है कि महिला ने ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए कई दिनों तक दनुष्का गुणाथिलका के साथ चैटिंग की थी। पुलिस के अनुसार, बुधवार को दोनों की मुलाकात हुई थी। आरोप है कि तभी श्रीलंकाई बल्लेबाज ने महिला का यौन उत्पीड़न किया।




