संदेश न्यूज़ 24गोरखपुर पिपराइच क्षेत्र के दो नाबालिगों से गैंगरेप की वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैलाने वाले गिरोह के छह सदस्यों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है।जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद पुलिस यह कार्रवाई की है। इस गैंग का सरगना राज निषाद बताया गया है।
पिपराइच क्षेत्र में 21 अगस्त 2020 को खेत जा रही 13 वर्षीय छात्रा को अगवा कर शोहदे मठिया स्थित ईंट भट्ठे पर ले गए थे और गैंगरेप किया था। पीड़िता के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। इसके बाद शोहदों ने पिपराइच क्षेत्र के एक गांव में घर में घुस कर 10 नवंबर 2021 व 28 नवंबर 2021 को किशोरी से गैंगरेप किया था। इन दोनों घटनाओं के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।
पिपराइच पुलिस ने सभी छह आरोपितों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। गैंग के सरगना पिपराइच क्षेत्र के रामवापुर निवासी राज निषाद पर दो नाबालिगों से गैंगरेप और छेड़खानी का मुकदमा दर्ज है। गैंग के सदस्य क्षेत्र के मठिया निवासी गंगू उर्फ लखन सैनी, देवी लाल सैनी, मुकेश सिंह, कुशीनगर के हाटा क्षेत्र के गौनर टोला रजही, शास्त्रीनगर निवासी रोहित निषाद और पिपराइच क्षेत्र के चनगही गांव निवासी रणधीर उर्फ अजय पर एक-एक गैंगरेप का केस दर्ज है।




