संदेश न्यूज़ 24 गोरखपुर जिले में राप्ती, रोहिन, सरयू, गोर्रा व कुआनो नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं. इसके चलते जिले के सैकड़ों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं.बाढ़ के कारण बड़हलगंज, बेलघाट, खजनी, कैंपियरगंज व बांसगांव ब्लाक के अधिकांश स्कूल पानी से घिर गए हैं. हर साल की तरह इस बार भी बाढ़ से घिरे स्कूलों को बंद रखा जाएगा. स्कूल बंद रहने की स्थिति में बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए विभाग हर संभव कोशिश में जुटा गया है.
बाढ़ से घिरे स्कूलों के बच्चों की पढ़ाई निकट के अन्य स्कूल, पंचायत भवनों व गांव के ऊंचे स्थानों पर स्थित भवनों में कराने के निर्देश दिए गए हैं. खंड शिक्षाधिकारियों को जल्द से जल्द व्यवस्था सुनिश्चित कराकर अवगत कराने को कहा गया है.
-रमेंद्र कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी




