संदेश न्यूज़ 24। कैम्पियरगंज। डीएम के सख्त आदेश के बाद तहसील प्रशासन ने राजकीय इंटर कालेज की भूमि पर तत्कालीन ग्राम प्रधान द्वारा किये गए अवैध निर्माण पर तहसील प्रशासन द्वारा भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सोमवार की शाम को बुलडोजर लगाकर ध्वस्त करा दिया गया। शनिवार को कैम्पियरगंज तहसील में सम्पूर्ण समाधानदिवस में आये डीएम कृष्ण करुणेश ने रविवार को अवैध निर्माण हटवाने के सख्त निर्देश दिये थे।
अवैध कब्जा हटवाने के लिए शनिवार को ही तहसीलदार नीलम तिवारी ने नायब तहसीलदार चंदन शर्मा के नेतृत्व में आठ राजस्व कर्मियों की टीम बना दी। टीम रविवार को मौके पर अवैध निर्माण हटवाने जानी थी।अतिक्रमण हटने के बाद कब्जा धारक द्वारा शिकायतकर्ताओं को धमकी दिए जाने का भी मामलासामने आते ही पुलिस एवं प्रशासन अलर्ट हो गया है।




