संदेश न्यूज़ 24 गोरखपुर , आजमगढ़: घटनाओं को अंजाम देने के बाद फरार चल रहे 45 आरोपितों पर एसपी ने शनिवार को इनाम घोषित किया है। 25 हजार के आठ, 20 हजार के 18, 15 हजार के पांच व 10 हजार के 14 अपराधियों पर कार्रवाई की गई है।इसमें गाजीपुर, बलिया व जौनपुर के भी बदमाश शामिल हैं।
घोषित 25 हजार के पुरस्कार घोषित आरोपितों में जालंधर यादव, वीरेंद्र यादव, मुन्ना यादव, गोलू यादव निवासी कलवारी परसिनिया, मेंहनाजपुर, प्रदीप उर्फ दिनेश उर्फ दीपू निवासी कंजहित, देवगांव, रूपेश सिंह पटेल निवासी हसनपुर, रानी की सराय, संतोष सिंह निवासी भगहा, रानी की सराय व विपिन कुमार पटेल निवासी रामपुर देवारा, रौनापार शामिल हैं।
शिवाजी उर्फ चर्चितनाथ निवासी बगौना, मेंहनाजपुर, मोनू यादव निवासी जरासी, चंदवक (जौनपुर), राजू यादव निवासी भरतीपुर, तरवां, गोपाल सिंह निवासी करदह मरदह (गाजीपुर), अनिल यादव निवासी ठकठुहआ करिया गोपालपुर, देवगांव, अफरोज निवासी मोहम्मदाबाद, (गाजीपुर), दानिश शाह निवासी सेवरी अमहट बड़ेसर (गाजीपुर), दुर्गा निषाद निवासी बनहर चकगजड़ी, अहरौला, सचिन यादव निवासी हैदरपुर खास, अतरौलिया, मुहम्मद अहमद, इमरान उर्फ बबलू निवासी मदारपुुर, गंभीरपुर, राजगुलाब उर्फ बब्लू निवासी पंदहां, रानी की सराय, श्रीकांत राय निवासी जानकीपुर, तहबरपुर, प्रमोद यादव निवासी जरमेजपुर, तहबरपुर, लालू, पीयूष राय निवासी जानकीपुर, तहबरपुर, अश्वनी सिंह उर्फ टिंकू उर्फ राहुल निवासी आहनी, मेंहनाजपुर (पुरस्कार बढ़ोत्तरी), राकेश पांडये उर्फ राजू निवासी खुरशुपुर (पुरस्कार बढ़ोत्तरी) देवगांव पर 20 हजार रुपये का इनाम रखा गया है।
15 हजार रुपये का पुरस्कार शनि सिंह निवासी बंशीबाजार सिकंदरपुर (बलिया), रोशन सिंह निवासी माहुल, अहरौला, पवन राय निवासी उबारपुर, गंभीरपुर, अतुल कुमार निवासी कंजहित, देवगांव, लवकुश निवासी मदारपुर, लाइन बाजार (जौनपुर) घोषित किया गया है। वहीं 10 हजार पुरस्कार घोषित अपराधियों में मोहम्मद सोफियान निवासी मकदुमपुर, खुटहन (जौनपुर), सोनू उर्फ फैसल निवासी सदरूद्दीनपुर रन्नो, बक्शा (जौनपुर), याहिया खान उर्फ मंगल निवासी बक्खोपुर, बदलापुर (जौनपुर), असहद निवासी सदरूद्दीनपुर रन्नो, बक्शा (जौनपुर), जावेद खान निवासी मदारपुर, सरतपहां (जौनपुर),अब्दुल रहमान, जावेद उर्फ मोहम्मद समीर निवासी पटैला, खुटहन (जौनपुर), दिनेश यादव निवासी डीहा, जहानागंज, ब्रह्मनंद यादव उर्फ नंगा, साहिल यादव उर्फ बिट्टू यादव, सत्यम यादव निवासी ठुठवां मुस्तफाबाद, लालचंद्र राजभर निवासी खजुरी, अबू तालिब, गौतम कुमार निवासी छाऊं मुहम्मदपुर, गंभीरपुर शामिल हैं




