संदेश न्यूज़ 24 गोरखपुर : देश की राजधानी के ऐतिहासिक लाल किले के पास सोमवार शाम को एक जोरदार धमाके से हड़कंप मच गया। धमाके से आसपास की दुकानों के दरवाजे और खिड़कियां टूट गईं, और इलाके में दहशत फैल गई।धमाके की सटीक वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। मौके पर दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ते (Bomb Disposal Squad) की टीमें पहुंच गई हैं और घटनास्थल की छानबीन में जुटी हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसी हताहत की खबर नहीं है। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी है और लोगों से अनुशासन बनाए रखने का अनुरोध किया है। जांच जारी है और अधिकारियों ने कहा है कि धमाके के कारणों का पता लगाने के लिए सभी संभावनाओं की पड़ताल की जा रही है।दिल्ली पुलिस का क्या कहना है?

सादिक नगर स्पेशल सेल यूनिट मौके पर पहुंच रही है. दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक बहुत तेज ब्लास्ट हुआ है. DCP स्पेशल सेल बाकी बड़े अधिकारी मौके पर पहुच रहे है. अब तक क्लीयर नही हुआ है ब्लास्ट किस तरह का है. फोरेंसिक और टेक्निकल एक्सपर्ट मौके पर पहुच रहे है. जो यह पता लगाएंगे की आखिर यह ब्लास्ट किस तरह का है.
मिली जानकारी के अनुसार करीब 8 लोगो को मारे जाने की खबर है l




