संदेह न्यूज़ 24
सहजनवा गोरखपुर सहायक आयुक्त औषधि ने गीडा स्थित एक गोदाम में अवैध तरीके से भण्डारण किये गये, एबट हेल्थ केयर लिमिटेड कंपनी का फेंसीडील को बरामद किया। मौके पर छः अभियुक्त को 15 लाख रुपये तथा आठ मोबाइल व दो कन्टेनर तथा एक डीसीयम के साथ बरामद किया। मिली जानकारी से शनिवार को शाम को सहायक आयुक्त औषधि एजाज अहमद, सहायक आयुक्त बस्ती मण्डल नरेश मोहन दीपक, औषधि निरीक्षक जय सिंह, औषधि निरीक्षक महराजगंज शिव कुमार नायक, दीपक पांडेय औषधि निरीक्षक देवरिया इंद्रेश त्रिपाठी को जानकारी मिली कि गीडा में दो कन्टेनर तथा एक डीसीयम में अवैध फेंसीडील कफ सिरफ रखा हुआ है। जो बिहार बेचने के लिए ले जाया जा रहा है। जानकारी मिलते ही औषधि विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गये। तलाशी ली तो वाहनों में भारी मात्रा में अवैध तरीके से रखे गए प्रतिबंधित सिरफ रखा हुआ मिला। मौके पर गीडा पुलिस को बुलाकर वाहनों और उसमें संलिप्त छः अभियुक्त को थाने पर लाया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से 15 लाख नकदी आठ मोबाइल बरामद हुआ। जिसकी पहचान शम्भू गुप्ता, गंगा सागर, गोलू, नबी रहमुल्लाह निवासी बिहार, हरिश्चंद्र गुप्ता, मुकेश मिश्रा निवासी गोरखपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय से जेल भेज दिया। अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस के ड्रग आयुक्त एजाज अहमद की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। करीब 500 पेटी कफ सिर्फ बरामद किया गया है। जिसकी कीमत बाजार में 2 करोड़ से अधिक बताई जा रही है।



