संदेश न्यूज़ 24 गोरखपुर चौरीचौरा थाना क्षेत्र स्थित तरकुलहा देवी मंदिर मेला परिसर में शुक्रवार सुबह 26 वर्षीय एक युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
।ग्राम चौरा निवासी दीपक विलियम तरकुलहा मेले में एक जलपान की दुकान पर काम करता था। शुक्रवार सुबह उसका शव मेला चुंगी के पास मिला। उसके चचेरे भाई बृजेश ओबेद ने बताया कि दीपक मुंडेरा बाजार के एक व्यापारी के जलपान की दुकान पर काम करता था। उसका शव मेला परिसर में मिला है। उसकी आंख पर चोट लगी थी। शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट के निशान थे। उसने दीपक की हत्या की आशंका जताई है।
इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार वाजपेयी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी



