संदेश न्यूज़ 24 गोरखपुर बड़हलगंज के खड़ेसरी-डेरवा टेढ़िया बंधा डेरवा गांव के पास टूट जाने से सैकड़ों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं जिससे कि जनजीवन काफी प्रभावित हो गया है बाढ़ की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई हैऔर लोगों के अंदर एक डर का माहौल बना हुआ है। लोग अपने निचले स्थानों से ऊंचे स्थान पर रहने को मजबूर हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ने से हर बाढ़ का पानी राम जानकी मार्ग से ऊपर होकर बाह रहा है ।

बाढ़ से प्रभावित गांव ददरी, सेमरा, नवलपुर, आछिडीह, बैरिया खास, कोइलीखाल, सनिचरा, भैसहट, नीलकंठ कोड़र, मिश्रौली, कल्यानपुर, डवनाडीह, खैरवा, मझवलिया, छपरा, पंडिटपुर, आदि दर्जनों गांव प्रभावित हो चुके हैं




