संदेश न्यूज़ 24गोरखपुर बांसगांव थाना क्षेत्र के घाइसरा क्षेत्र में मनचले युवक ने अकेले किशोरी को देखकर उसके साथ जबरदस्ती और दुष्कर्म करने का प्रयास किया ।तथा उसको मारने की कोशिश भी की। शोर मचाने पर युवक मौके वारदात से फरार हो गया जिसकी शिकायत बांसगांव थाना क्षेत्र में दी गई ।और 36 घंटे के अंदर बांसगांव पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
किशोरी के पिता ने छेड़खानी और हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया था
थाना प्रभारी बासगाँव के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 -55/2023 धारा-323/354/308 भादवि व 7/8 पोक्सो एक्ट के तहत मुक़दमा के तहत किया गया था केस दर्ज।
बांसगांव थानाक्षेत्र हरनही चौकी अंतर्गत एक गांव की किशोरी के साथ यह घटना हुई। शनिवार की सुबह सात बजे वह दुकान पर जा रही थी। गांव के उपेंद्र ने शीतलहर का फायदा उठाकर छेड़खानी करने लगा विरोध करने पर युवक ने किशोरी को ईंट से कूंच दिया और गला दबाकर मारने का प्रयास किया था। किशोरी के पिता की तहरीर पर एसएसआई लक्ष्मी नारायण द्विवेदी ने बताया कि मुलजिम उपेंद्र बाहर भागने की फिराक में था, मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष व उनकी टीम ने चारों तरफ से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।




