संदेश न्यूज़ 24 गोरखपुर बांसगांव दक्षिणांचल मे स्थित मां दुर्गा का प्राचीन मंदिर है। जो यहां के श्रीनेत परिवार के कुल देवी का प्राचीन मंदिर है। जो यहां वर्षो से चली आ रही परंपरा को आज भी यहां के श्रीनेत परिवार लोग मनाते हैं ।
बताते चले कि नवरात्र में अष्टमी को महिलाएं रात को पूजा पाठ करती हैं और मां का दर्शन करती हैं ।
और अगले दिन यहां के श्रीनेत परिवार के लोग अपना बलि देते हैं । जिस व्यक्ति की शादी हो चुकी रहती है वह अपने शरीर के 9 अंगो से रक्त निकलवा कर बेलपत्र में लगाकर मंदिर में मां दुर्गा को समर्पित करते हैं। और जिनकी शादी नही हुआ रहता है वो लोग अपने माथे से एक अंग रक्त निकलवा कर मां को समर्पित करते हैं
इस परंपरा की सबसे खास बात यह है कि 1 महीने के छोटे बालक से लेकर 100 साल तक के बुजुर्ग भी हिस्सा लेते हैं । और साथ ही बाहर रह रहे श्रीनेत परिवार सदस्य देश-विदेश से लोग इस नवरात्र में देवी का दर्शन व बलि देने के लिए आते हैं। जो आस्था और विश्वास का प्रतीक है।





