संदेश न्यूज़ 24 गोरखपुर बांसगांव क्षेत्र के कांधला गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के 3 खिलाड़ियों का चयन मुंबई (महाराष्ट्र) में होने वाले 32वी सब जूनियर नेशनल गेम खो खो प्रतियोगिता में किया गया है। जो मुंबई महाराष्ट्र के सतारा मे नेशनल गेम का आयोजन 26 अक्टूबर से शुरू हो रहा है जो 4 नवंबर तक चलेगा। खिलाड़ियों के चयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और सम्मानित लोगों द्वारा बच्चों व उनके अभिभावकों को को बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही है।
बताते चलें कि कुछ दिन पहले UP खो-खो फ़ेडरेशन आफ इंडिया द्वारा जनपद – बस्ती मे ( अमर शहिद सत्यवान सिंह स्टेडियम )आयोजित किया गया था। जूनियर राष्ट्रीय खो-खो ट्रायल में UP के बालक एवं बालिका टीम मे माध्यमिक विद्यालय कंधला के कोच सनी सिंह के नेतृत्व में यह बच्चे ट्रायल दिए थे जिनका चयन नेशनल गेम के लिए किया गया। 1 बालक( गुलशन
2 बालिका शालू
एवं 3 बालिका रिया ) का चयन हुआ है ।
बातचीत में कोच सनी सिंह ने बताया कि हमारे सहयोगी रहे अविनाश कुमार और बच्चों की कड़ी मेहनत का परिणाम है कि आज एक छोटे से कस्बे से उठकर देश के बड़े मंच पर हमारे बच्चे करेंगे। और यह बच्चों के कड़ी मेहनत का परिणाम है।




