संदेश न्यूज़ 24 गोरखपुर थाना चौरी चौरा के अंतर्गत कल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरी व क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा व प्रभारी निरीक्षक श्री उमेश कुमार बाजपेयी थाना चौरी चौरा के कुशल निर्देशन में उपनिरीक्षक श्री अवधेश कुमार पान्डेय मय पुलिस टीम के द्वारा थाना चौरी चौरा जिला गोरखपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 464/22 धारा 454,380,411 भा0द0वि0 से सम्बन्धित अभियुक्ता गुन्जा पुत्री मुन्ना राजभर निवासिनी शिवपुर कौडीपुरा थाना चौरी चौरा जिला गोरखपुर को गिरफ्तार कर कब्जे से मुकदमा उपरोक्त मे चोरी गया गुल्लक व रूपया 3500 व पीली धातु व सफेद धातु का सामान बरामद किया गया । अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पूछताछ का विवरण- अभियुक्ता गुन्जा उपरोक्त द्वारा बताया गया कि मै कूडा बीनती हूं। कल जब हम दिन मे मुन्डेरा बाजार मे आये थे तभी एक व्यक्ति मुझे मिला मुझसे कहने लगा कि सनातन धर्म भवन के सामने एक दुकान का शटर उठा हुआ है वहां पर कोई नही है तुम वहां पर रखे गुल्लक को उठा लाओ मै तुम्हे पैसा दूंगा । इतने पर उसने तुरन्त मुझे पांच पाच सौ का दो नोट दिया तथा कहा कि जब तुम ला दोगी और पच्चीस सौ रूपया दूंगा । साहब मैं लालच मे आ गयी तब मै उस दुकान के अन्दर गयी औऱ देखा कि दुकान के अन्दर गुल्लक है तब मैने गुल्लक को एक सफेद चादर मे लपेट लिया और मैं बाहर लेकर आ गयी तब मै व वह व्यक्ति वहीं पास के ही धान के खेत मे गुल्लक को लेकर गये उसने गुल्लक खोलकर उसमे रखा झोले मे सामान निकालकर ले लिया तथा उसी मे से कुछ सामान व रूपया पच्चीस सौ मुझे दे दिया तथा गुल्लक को वहीं धान के खेत मे फेंक दिया तब वह उस सामान को लेकर चला गया और मैं भी पैसा व सामान लेकर अपने घर पर चली आयी आज मै इस सामान को बेचने के लिये जा रही थी कि मुझे आप लोगो ने पकड लिया तथा बरामद रूपया भी वही है जो उस व्यक्ति ने मुझे दिया था। अभियुक्ता उपरोक्त को गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है । अज्ञात व्यक्ति की तलास जारी है।
बरामदगी-*
1-पीली धातु की एक जोड टप्स 2- पीली धातु का एक हार, 3-सफेद धातु का जूजी 05 पीस,4-सफेद धातु का झुमका एक जोडा, 5-सफेद धातु की ताबीज 08 पीस, 6-सफेद धातु का चन्द्रमा 04 पीस 7-, सफेद धातु का बिछुआ एक पल्ला,8- सफेद धातु का अकुरा 13 पीस,9- सफेद धातु का पायल एक जोडा,10- सफेद धातु का तार 12 पीस 11- झाला, झुमका व टप्स का पेंच 715 अदद 12- पर्स से ही रूपया 3500/- बरामद हुआ।




