संदेश न्यूज़ 24 गोरखपुर चौरीचौरा झंगहा थाना क्षेत्र के अंर्तगत गोबड़ौर चौराहे पर स्थित एक निजी प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टर पर शुक्रवार की रात आठ बजे बाइक सवार बदमाशो ने जानलेवा हमला करने की कोशिश की ।
बाइक सवार बदमाशों ने चलती गाड़ी से डॉक्टर के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग किया । जब की गोली डॉक्टर के कार में जाकर लगे उस वक्त डॉक्टर अपने घर के लिए जा रहे थे। कार में डॉक्टर संतराज गुप्ता मौजूद रहे।
सूचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस जांच में जुटी।
थानेदार राजेन्द्र मिश्रा ने बताया कि मामले में फ़ोन से सूचना मिली थी। जांच पड़ताल की जा रही है। डॉक्टर का कहना है कि उनकी किसी से रंजिश नही है।




