संदेश न्यूज़ 24गोरखपुर गगहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करवल मझगावा निवासी 22 वर्षीय राज सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह ने गांव के उत्तर गूडडू सिंह के बाग में साड़ी का लगाकर खुदकुशी कर ली।फंदे लगाकर पेड़ से मंगलवार सुबह लटकता हुआ मिला।
राहगीरों ने सूचना परिवार व पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। किसी बात से पिता से नाराज़ युवक सोमवार शाम 7 बजे से घर से गायब था। बताया जाता है कि दो वर्ष पूर्व इसके बड़े भाई ने भी फांसी लगाकर कर आत्महत्या की थी तीन भाईयों में मृतक दूसरे न पर था अभी शादी नहीं हुई थी। तीसरा भाई भी मंदबुद्धि का है।




