संदेश न्यूज़ 24 गोरखपुर जिले के नगर पंचायत क्षेत्र की एक युवती के फोटो का दुरुपयोग कर अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया। आरोप है कि अभद्र टिप्पणी करने और जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

पुलिस ने लगभग दो माह बाद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की ओर से थाने में दी गई तहरीर में बताया गया कि करीब दो माह से एक युवक युवती के फोटो का गलत इस्तेमाल कर अश्लील वीडियो बनाकर फेसबुक, यूट्यूब सहित अन्य इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर प्रसारित कर रहा था। आरोप है कि युवक लगातार अभद्र भाषा का प्रयोग करता था और धमकी देता था कि यदि युवती की शादी कहीं और हुई तो उसे, उसके होने वाले पति और परिवार के अन्य सदस्यों को जान से मार देगा।
बताया गया कि युवती की शादी तय थी और विवाह की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस घटना के कारण परिवार सामाजिक दबाव और डर के माहौल में आ गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने पहले आरोपित को थाने बुलाकर चेतावनी दी थी, लेकिन उसकी गतिविधियों में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद पीड़ित पक्ष के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।




