संदेश न्यूज़ 24 गोरखपुर कौड़ीराम पूर्वांचल के दौरे पर आए हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र चौधरी का आजमगढ़ जाते समय कौड़ीराम मेन चौराहे पर हिंदू युवा वाहिनी और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से किया गया जोरदार स्वागत ।
वही कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन की बधाई दी दीर्घायु की कामना की ।
उसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि हम सब को मिलकर आम जनता के समस्याओं का समाधान करना होगा सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुचाना तथा जिसका लाभ हर व्यक्ति को प्राप्त हो।
स्वागत करने वालो में बांसगांव सांसद कमलेश पासवान, बांसगांव विधायक डॉक्टर विमलेश पासवान ,नरेंद्र ध्वज सिंह नि.जिलाध्यक्ष हियुवा,धर्मेन्द्र पांडेय नि.जिलाउपाध्यक्ष ,शिवेंद्र गुप्ता ब्लॉक संगठन मंत्री कौड़ीराम, रोहन मिश्र,विवेक गुप्ता,शिवदयाल दुबे सहित सैकड़ों हियुवा व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उनके साथ चल रहे एम एल सी सुबास यदुबंश तथा भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉक्टर धर्मेन्द्र सिंह जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, जिलाध्यक्ष भाजपा युधिष्ठिर सिंह भी मौजूद रहे।



