संदेश न्यूज़ 24 गोरखपुर खजनी थाना क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला उपाध्यक्ष छोटेलाल मौर्य के बेटे और बेटी ने शुक्रवार को खुदकुशी कर ली।
पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गोरखपुर जिले में खजनी थाना क्षेत्र के रामपुर मलौली निवासी छोटेलाल की पुत्री पूनम (23 साल) और पुत्र सोनू (20 साल) का शव घर में कमरे के अन्दर फंदे से लटका मिला। इसकी सूचना तत्काल परिवार वालों ने पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह का पता चल पायेगा।




