संदेश न्यूज़ 24 गोरखपुर खजनी पुलिस ने चोरी के वाहनों को काटकर बेचने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक चोरी की बाइक, सात कटे इंजन, दो इंजन हेड, दो एलाय, एक साइलेंसर सहित अन्य वाहनों के टुकड़ों को बरामद कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बांसगांव के डडवा मनोहर निवासी सुरेश यादव, बांसगांव के जहोराबाद निवासी राजेश गुप्ता और कटवर निवासी अनूपलाल श्रीवास्तव के रूप में हुई। एसपी साऊथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि खजनी प्रभारी निरीक्षक इकरार अहमद अपनी टीम के साथ रविवार को गश्त पर थे।
इसी दौरान तीन संदिग्धों को पुलिस ने पकड़ा। जांच में उनके पास मिली बाइक चोरी की मिली। पूछताछ में आरोपियों ने चार घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की। आरोपियों ने बताया कि चोरी के बाइक को टुकड़ों में काटकर बेचा करते थे। पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर बाइक के पार्ट्स को बरामद कर लिया है।




