संदेश न्यूज़ 24. गोरखपुर जिले में स्कूल में पढ़ने वाली 10वीं की छात्रा का न्यूड वीडियो किया गया है। ये काम साथ पढ़ने वाले छात्रा के एक दोस्त हैं किया है। उसके दोस्त ने एनुअल फंक्शन में वीडियो बनाकर फिर उसमें एडिट कर फेस चेंज करके वॉयरल कर दिया। वीडियो के जरिए वह छात्रा को लगातार ब्लैकमेल कर रहा है. मना करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है।
घटना चिलुआताल इलाके के एक गांव की है. उसकी हरकतों से परेशान होकर छात्रा बीमार पड़ गई. जब युवक को लगा कि वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाएगा तो उसने छात्रा का न्यूड वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होता हुआ छात्रा के घर वालों समेत पड़ोसियों तक पहुंच गया. इसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिस से शिकायत की. पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.
SP नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने बताया, ”छात्रा के परिजनों की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है. जल्द ही आरोपी को अरेस्ट कर लिया जाएगा.
दरअसल, चिलुआताल इलाके के एक गांव की रहने वाली लड़की चिउटहां स्थित स्कूल में क्लास 10वीं की छात्रा है. छात्रा के साथ उसी के क्लास में अभिषेक यादव उर्फ शशांक यादव नाम भी एक छात्र पढ़ता है। वह मीरपुर मटियारी गांव का रहने वाला है. छात्रा की मां ने बताया, ”स्कूल में फंक्शन के दौरान अभिषेक ने कहीं से मेरी बेटी की फोटो और वीडियो निकाल लिया. उसने बेटी के फोटो और वीडियो को एडिट करके अश्लील बना दिया.
इसके बाद वो तभी से बेटी को ब्लैकमेल कर रहा था. अभिषेक के डर से छात्रा भी उसके झांसे में आ गई. तभी से अभिषेक लगातार छात्रा का मानसिक शोषण करने लगा उसे ब्लैकमेल कर अश्लील डिमांड करने लगा. छात्रा ने जब उसकी बात मानने से इनकार कर दिया तो अभिषेक उसके माता- पिता को और परिवार के साथ गाली-गलौज करते हुए धमकियां देने लगा. आरोप है, अभिषेक ने परिवार के लोगों को धमकी दी कि अगर उन्होंने उसकी शिकायत पुलिस से की तो वह पूरे परिवार को जान से मार देगा.
कुछ दिनों तक तो यह सिलसिला चलता रहा, लेकिन छात्रा किसी भी कीमत पर उसकी बात मानने को तैयार नहीं हुई. इसके बाद जब अभिषेक को लगा कि अब वो अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सकेगा तो उसने छात्रा की वीडियो सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफार्मों पर वायरल कर दिया. देखते ही देखते छात्रा का यह वीडियो स्कूल के सभी स्टूडेंट्स, टीचर्स और गांव के लोगों तक पहुंच गया. इसके बाद छात्रा की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. ।




