संदेश न्यूज़ 24 गोरखपुर : जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन शिकंजा” अभियान के क्रम में* मा0 न्यायालय में विचाराधीन गंभीर अपराधों की निरंतर पैरवी के परिणाम स्वरूप आज दिनांक 02.02.2023 को मा0 न्यायालय ASJ ई0सी0 एक्ट जनपद गोरखपुर द्वारा अभियुक्तगण 1- आशुतोष साहनी पुत्र रामचन्द्र साहनी निवासी महुई सुधरपुर थाना रामगढताल जनपद गोरखपुर 2. विनय कुमार गुप्ता उर्फ मुन्ना राय पुत्र बब्बन राय निवासी मऊ कुतुबपुर थाना रौनापार जिला आजमगढ 3. मुकेश शर्मा पुत्र लाल जी शर्मा निवासी रामदत्तपुर थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर 4. सूर्य प्रकाश त्रिपाठी उर्फ कल्लू पुत्र रमाशंकर त्रिपाठी निवासी अलगटपुर थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर मु0अ0सं0 04/99,05/99,09/99 अन्तर्गत धारा 307/398/399/402 भादवि0 व 7 C.L.A. ACT थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर अपराध का दोषी पाये जाने पर 7 वर्ष का सश्रम कारावास व प्रत्येक को 6000-6000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।

*उक्त सजा को दिलाने हेतु ADGC श्री धीरेन्द्र जायसवाल, ADGC श्री सतीश चन्द्र यादव व थानाध्यक्ष तिवारीपुर श्री मदन मोहन मिश्र का अमूल्य योगदान रहा । साथ ही इन्ही के अथक प्रयासो एवं निरंतर पैरवी के फलस्वरूप ही आज मा0 न्यायालय जनपद गोरखपुर द्वारा अभियुक्तगण उपरोक्त को सजा मिल सकी
जनपद में अपराधियो के विरुद्ध न्यायालय में प्रभावी पैरवी और उनको माननीय न्यायालय में सजा दिलाने के लिए लगातार प्रयास चल रहे है ।




