संदेश न्यूज़ 24 गोरखपुर, जिले में एक हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। दीपावली के दिन गांव के बाहर नलकूप की तरफ गई छात्रा को बंधक बनाकर परिचित युवक ने दुष्कर्म किया।घटना के बाद आरोपित पीड़ित को अचेतावस्था में गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गया। लहूलुहान स्थिति में स्वजन जिला अस्तपताल ले गए जहां से बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों की सूचना देने पर पुलिस घटना की जानकारी लेने पहुंची तो स्वजन ने पहले कुछ नहीं बताया। बुधवार की सुबह आरोपित के खिलाफ तहरीर दी। खोराबार थाना पुलिस ने दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
यह है पूरा मामला
खोराबार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 साल की किशोरी कक्षा 11वीं की छात्रा है। उसकी बगल के गांव के रहने वाले एक युवक से मित्रता थी। स्वजन की माने तो दीपावली के दिन दोपहर में छात्रा गांव के बाहर नलकूप की तरफ गई थी। शाम को गांव के बाहर खून से लथपथ अचेत पड़ी हुई थी। गांववालों के सूचना देने पर पहुंचे स्वजन उसे अस्पताल ले गए।
डॉक्टर के पूछने पर हादसे में घायल होने की कही बात
डॉक्टर के पूछने पर हादसे में घायल होने की जानकारी दी। लेकिन किशोरी की स्थिति गंभीर देख बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने मालमे की जानकारी मेडिकल कॉलेज चौकी पर दी। घटना की जानकारी होते ही सक्रिय हुई पुलिस ने पिता से पूछा तो हादसे में चोट लगने की जानकारी देकर टालने लगे। बुधवार की सुबह पड़ोस के गांव में रहने वाले युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि छात्रा के दोस्त पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।




