संदेश न्यूज़ 24: गोरखपुर की बड़हलगंज पुलिस ने मंगलवार को दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 26 मोबाइल फोन जिनकी कीमत लगभग 3.50 लाख रुपए है बरामद किए गए।इसके साथ ही धातु व नगद रुपए भी बरामद हुए हैं।पुलिस इनसे जुड़े अन्य लोगों के बारे में छानबीन कर रही है।
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बडहलगंज पुलिस दवारा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दो आरोपियों फेकन मण्डल पुत्र बेचन मण्डल निवासी महाराजपुर नया टोला थाना तालझाड़ी जनपद साहेबगंज (झारखण्ड), करन कुमार मण्डल पुत्र शम्भू मण्डल निवासी मशकलईया थाना तालझाड़ी जनपद साहेबगंज (झारखण्ड) को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 26 एंड्रायड मोबाइल फोन जिनकी कीमत लगभग 3.5 लाख रुपए है,नकद 4750 रुपए व पीली धातु बरामद की गयी है। सभी आरोपियों को संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।
यह है मामला गोरखपुर के रहने वाले शिवम तिवारी ने पुलिए को दिए प्रार्थना पत्र में बताया था कि उनकी चाची 5 दिसंबर को दिन अपने मायके बड़हलगंज से टैम्पो से आ रही थी। इसी बीच तीन अज्ञात लोगों ने मोबाइल,चेन व पैसा से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। इसी मामले की पुलिस छानबीन कर रही थी।
एक अन्य मामले में इन्द्रेश कुमार पाण्डेय ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया था कि 21 नवंबर को दिन में अम्बेडकर चौराहा रोडवेज बड़हलगंज पर मेरी माता बस का इंतजार कर रही थी तभी एक युवक उनके पास आया और बातचीत कर रुपए की पोटली इनके बैग में डाला। बहला फुसलाकर मैं जेवर अपने बैग में रखवा लिया। सामान रखवाने के बाद वह बैग लेकर फरार हो गया।




