संदेश न्यूज़ 24 गोरखपुर यूपी एमएलसी चुनाव (UP MLC Election 2023) के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं. गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन चुनाव में इस बार भी बीजेपी के प्रत्याशी एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह मैदान में हैं। और भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारीयो जीत के लिए अपनी पुरी ताकत लगा दी है।
इसी क्रम में भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अस्मिता चन्द ने देवेन्द्र प्रताप सिंह के समर्थन में एक वीडियो शेयर किया हैं। जिसमे गोरखपुर फैजाबाद स्नातक निर्वाचन में भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह के समर्थन में वोट करने की अपील कर रहीं हैं और कह रही हैं कि अपने प्रथम वरियता का वोट दे कर श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह जी का जीत सुनिश्चित करें । और हम सब प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को और मजबूत करें।
बता दें कि यूपी एमएलसी चुनाव के लिए 30 जनवरी को मतदान होगा और 2 फरवरी को मतगणना होगी.




